Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2019
सीख ! ( अनमोल वचन )   बोल सको तो मीठा बोलो ,कटु बोलना मत सीखो ||  बता सको तो राह बताओ ,पथ भटकाना मत सीखो ||  जला सको तो दिप जलाओ ,दिल जलाना मत सीखो ||  कमा सको तो पुण्य कमाओ ,पाप कमाना मत सीखो ||  लगा सको तो बाग लगाओ ,आग लगाना मत सीखो ||  छोड़ सको तो पाप  छोड़ो ,चरित्र छोड़ना मत सीखो ||  पा सको तो प्यार पाओ ,तिरस्कार पाना मत सीखो ||  रख सको तो विद्या रखो ,बुराई को रखना मत सीखो ||  पोंछ सको तो आँसू पोछो ,दिल को दुखाना मत सीखो ||  हँसा सको तो सबको हँसाओ ,किसी पे हंसना मत सीखो || 
                                                                 मन का विश्वास !                                लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती  कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती |  नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है , चढ़ती दीवारों पर , सौ बार फिसलती है |  मन का विश्वास रगो मै  साहस भरता है , चढ़कर गिरना , गिरकर चढ़ना न अखरता है |  आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती , कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती | डुबकियां सिंधु मे गोताखोर खुब  लगाता है , जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है |  मिलते नहीं सहज हीं मोती पानी मे , बढ़ता दुगुना उत्साह इसी हैरानी मे |  मुट्ठी उसकी हर बार खली नहीं होती, कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती |    असफलता एक चुनौती हे ,इसे स्वीकार करो...